बरेली: दूल्हे मियां की मजार के पास पुल की टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला दूल्हा मियां की मजार के पास पुल की टूटी रेलिंग से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी और न ही सेतु निगम की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चूंकि यह पुल पीडब्ल्यूडी को काफी समय पहले ही हैंडओवर हो चुका …

बरेली, अमृत विचार। किला दूल्हा मियां की मजार के पास पुल की टूटी रेलिंग से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी और न ही सेतु निगम की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चूंकि यह पुल पीडब्ल्यूडी को काफी समय पहले ही हैंडओवर हो चुका है। इसलिए इस जर्जर पुल की मरम्मत के लिए कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसको लेकर समाजसेवा मंच ने आगे आकर विरोध किया और जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।

काफी समय से पुल की रेलिंग टूटी हुई है। रेलिंग का कई मीटर तक का हिस्सा एक तरफ टूटकर गिरा होने से राहगीरों के चोट लगने का खतरा बना हुआ है। उसके बराबर जो सड़क बनी थी, वह काफी समय से टूटी हुई है। उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बीते दिनों रेलिंग टूटने और इसकी मरम्मत न होने से दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इस पुल की आमूल-चूल मरम्मत कराने के लिए कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं लेकिन शासन में पहुंचने के साथ ही इन्हें रद्दी की टोकरी में डाले जाते रहे। नदीम शमसी, महेश पंडित, अतीक निजामी, रजत अग्रवाल, जुबैर शमसी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, शेखर अग्रवाल आदि ने कहा कि जल्द ही इसकी शिकायत मंडलायुक्त से भी की जाएगी।

संबंधित समाचार