लाल कृष्ण आडवाणी को 94वें जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे पीएम मोदी, शाह और जे पी नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया , “ आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया , “ आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा।” मोदी ने आडवाणी से उनके आवास पर भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।

शाह ने ट्वीट कर कहा , “आज आदरणीय आडवाणी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वह सदैव स्वस्थ रहे और दीर्घायु हों।”  नड्डा भी वरिष्ठ भाजपा नेता से मिलने उनके आवास पर गये और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आडवाणी 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे।

इसे भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़: सुकमा के सीआरपीएफ शिविर में गोलीबारी, जवान ने गोली मारकर चार साथियों की जान ली, तीन अन्य घायल

संबंधित समाचार