बॉलीवुड के ये कलाकार पद्मश्री से किए गए सम्मानित…
मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। ये सम्मान समारोह दिल्ली में हुआ है। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी समारोह में मौजूद थीं। इस खास मौके पर कंगना के साथ ही सिंगर अदनान सामी को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। …
मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। ये सम्मान समारोह दिल्ली में हुआ है। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी समारोह में मौजूद थीं। इस खास मौके पर कंगना के साथ ही सिंगर अदनान सामी को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया#PeoplesPadma #PadmaAwards2020 @AdnanSamiLive pic.twitter.com/FkzN32R5yh
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) November 8, 2021
कंगना ने ये सम्मान महिलाओं को डेडिकेट करते हुए कहा कि वो सम्मान पाने के बाद बहुत खुश हैं और काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया#PresidentKovind #PeoplesPadma pic.twitter.com/jwBjp8VD3v
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) November 8, 2021
कंगना की बात करें तो एक्ट्रेस गोल्डन बेज कलर की सिल्क साड़ी में फैंस के दिलों को जीत रही हैं। वहीं अदनान सामी ने खास मौके के लिए ब्लैक शेरवानी पहनी।
