स्पाइसजेट ने यात्रियों को दिया तोहफा, अब किश्तों में कर सकेंगे टिकट का भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। स्पाइसजेट ने सोमवार को एक नई योजना शुरू की, जिसके तहत यात्री टिकट के लिए तीन, छह या 12 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। विमानन कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ ले …

नई दिल्ली। स्पाइसजेट ने सोमवार को एक नई योजना शुरू की, जिसके तहत यात्री टिकट के लिए तीन, छह या 12 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। विमानन कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ ले सकेंगे।”

कंपनी ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा। ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी। स्पाइसजेट ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का विवरण देने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें…

लगातार तीसरे दिन दिल्ली में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, न्यनूतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस

संबंधित समाचार