मुरादाबाद: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 30 नवंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो चरण में जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने के बाद अब पुरानी पेंशन बहाली के लिए 30 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली की सफलता में शिक्षक कर्मचारी जुटे हैं। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए चरणबद्ध …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो चरण में जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने के बाद अब पुरानी पेंशन बहाली के लिए 30 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली की सफलता में शिक्षक कर्मचारी जुटे हैं।

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चल रहा है। तीसरे चरण में 30 नवंबर को लखनऊ के ईको पार्क में प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी जुटेंगे। हमारी सरकार से मांग है कि हर हाल में पुरानी पेंशन नियमावली को लागू कर उसका लाभ पहले की तरह दिया जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति भी सरकार नहीं कर रही है। इससे प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा से जुड़ें लाखों शिक्षकों में नाराजगी है। इन सब मांगों को लेकर अब आरपार के संघर्ष का ऐलान किया गया है। आंदोलन की सफलता के लिए सरकारी कार्यालयों में गेट मीटिंग और बैठक कर संपर्क किया जा रहा है।

सभी से आह्वान है कि अधिकाधिक संख्या में लखनऊ में होने वाले महारैली में शामिल होकर हक की आवाज बुलंद करें। मंच के संयोजक श्रीकांत यादव, महासचिव गोपीकृष्ण ने भी शिक्षकों, कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए लखनऊ पहुंचने की अपील की है।

संबंधित समाचार