रामभक्तों को लेकर अयोध्या पहुंची रामायण सर्किट ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामभक्तों को लेकर दिल्ली के सफदरगंज से चली रामायण सर्किट एक्सप्रेस ट्रेन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गयी है। अयोध्या कैंट स्टेशन में रामभक्तों का स्वागत रेलवे व आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकारियों ने फूल मालाओं से किया। ट्रेन में 132 रामभक्त आये हैं। इन श्रद्धालुओं को बसों में बैठा करके श्रीरामजन्मभूमि पर …

अयोध्या। रामभक्तों को लेकर दिल्ली के सफदरगंज से चली रामायण सर्किट एक्सप्रेस ट्रेन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गयी है। अयोध्या कैंट स्टेशन में रामभक्तों का स्वागत रेलवे व आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकारियों ने फूल मालाओं से किया। ट्रेन में 132 रामभक्त आये हैं।

इन श्रद्धालुओं को बसों में बैठा करके श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला व प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन-पूजन करने के बाद विभिन्न मंदिरों का दर्शन-पूजन भी कराया गया है। यह ट्रेन 17 दिनों की यात्रा में 7500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जिसमें अयोध्या, सीतामणि और चित्रकूट सहित कई स्थानों पर जायेगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं का यह पहला पड़ाव अयोध्या है। जहां श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर का मत्था टेका।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सफदरगंज से चली रामायण सर्किट एक्सप्रेस ट्रेन आज अयोध्या पहुंच गयी। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाये और कहा कि सरकार श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल का दर्शन-पूजन करा रही है। यह बहुत ही सुखद की बात है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन का अगला पड़ाव भगवान शिव की नगरी काशी होगा। फिर वहां से चित्रकूट और नासिक पहुंचेगी। प्राचीन किष्किंधा नगरी हम्पी अगला पड़ाव होगा। जहां अंजनी पर्वत स्थित हनुमान जन्म स्थान के दर्शन कराये जायेंगे।

इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव रामेश्वरम होगा। इसके बाद 17वें दिन यह ट्रेन दिल्ली वापस पहुंचेगी। आई.आर.टी.सी.सी. ने इस चार और रामायण सर्किट ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। रामायण सर्किट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के लिये एसी फस्ट क्लास का किराया करीब एक लाख दो हजार 95 रुपये और सेकेंड क्लास में 82 हजार 950 रुपये है।

यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है…

एसी पर्यटक ट्रेन में यात्री कोच के अतिरिक्त दो रेल डाइनिंग एक्सट्रा, एक आधुनिक किचन कार और यात्रियों के लिये फुट मसाजर, मिनी लाइब्रेरी, आधुनिक स्वच्छ शौचालय और शावर क्यू विकल्प आदि की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही साथ सुरक्षा के लिये सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर और सीसीटीवी कैमरे भी हर कोच में उपलब्ध है।

संबंधित समाचार