यूपी वासियों को नवम्बर में मिलेगी एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और फिल्म सिटी समेत ढेरों सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के बाशिंदो के लिये दीपावली की खुशियां अभी लंबी चलने वाली है। राज्य में बीजेपी सरकार ने विकास के तोहफे जनता को देने की पूरी तैयारी कर रखी है। जिनमें कई का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि प्रदेश की जनता के लिए नवंबर ऐतिहासिक माह साबित …

लखनऊ। प्रदेश के बाशिंदो के लिये दीपावली की खुशियां अभी लंबी चलने वाली है। राज्य में बीजेपी सरकार ने विकास के तोहफे जनता को देने की पूरी तैयारी कर रखी है। जिनमें कई का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि प्रदेश की जनता के लिए नवंबर ऐतिहासिक माह साबित होगा। इस महीने सूबे की जनता को कई ऐसी मेगा परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। ये वह परियोजनाएं हैं, जिनका निर्माण कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद शुरू कराया था। परियोजनाओं में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

इस महीने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन मेगा परियोजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सूबे की जनता को सौंपेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और गंगा एक्सप्रेस वे जैसी मेगा परियोजनाओं की आधारशीला भी रखेंगे।

इसके अलावा गोरखपुर का बंद पड़ा खाद कारखाना और गोरखपुर एम्स भी अगले माह तक शुरू हो जाएगा। राज्य में यह पहला अवसर है, जब किसी नवंबर और दिसंबर में जनता के उपयोग वाली करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार कराई गई कई मेगा परियोजनाएं जनता को सौंपी जाएंगी। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करीब 42 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार कराया गया 340.82 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे इस माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को सौंपेंगे। जबकि करीब 36, 000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अगले माह रखी जाएगी।

संबंधित समाचार