पीलीभीत: बाइकों की टक्कर पांच घायल, बरेली के दंपति भी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर। दियोरिया मार्ग पर ग्राम सुजनी के नजदीक दो बाइक सवार दंपत्तियों की बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक महिला व एक ग्रामीण को गंभीर हालत में होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र निवासी पिंकू …

बीसलपुर। दियोरिया मार्ग पर ग्राम सुजनी के नजदीक दो बाइक सवार दंपत्तियों की बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक महिला व एक ग्रामीण को गंभीर हालत में होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र निवासी पिंकू अपनी पत्नी कविता को साथ लेकर दियोरिया गांव गए थे। वह अपनी पत्नी कविता से भाई दूज कराने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर पत्नी तथा सास रामरती को लेकर बाइक से अपने घर भुता वापस लौट रहे थे। दियोरियां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़े पुरा निवासी रंजीत अपनी पत्नी नेहा को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नांद से वापस अपने घर आ रहे थे।

इसी समय ग्राम सुजनी के नजदीक दोनों दंपतियों की बाइक आमने सामने टकरा गई बाइकों की टक्कर से उस पर सवार रंजीत, नेहा तथा भूता निवासी पिंकू ,कविता तथा उनकी सास रामरति गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां घायल सभी लोगों का इलाज करने के बाद गंभीर रूप से घायल नेहा तथा पिंकू को गहन चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय स्थानांतरित किया गया है घटना की सूचना संबंधित कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

संबंधित समाचार