सीतापुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी एक युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी सुशील (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार रावत अपनी पत्नी गुरगी को लेकर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से भैय्यादूज के मौके पर …

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी एक युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी सुशील (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार रावत अपनी पत्नी गुरगी को लेकर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से भैय्यादूज के मौके पर ससुराल बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर थानाक्षेत्र के हरिनरायणपुर गांव गया था।

सुशील अपने साले अजय पुत्र खुनखुनी के साथ बाइक से ससुराल पहुंचने के बाद शायं करीब पांच बजे बड्डूपुर बाजार आया था। इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खड़े वाहन से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोंट आई और वह बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से गंभीर हालत में सुशील को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना में हुई युवक की मौत की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, आनंद जायसवाल समेत कई अन्य समाजसेवी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका