यूपी: संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा चेक
लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बेसिक शिक्षा मंत्री को 1100 रुपए में बस्ता, जूते-मोजे, स्वेटर और 2 जोड़ी यूनिफार्म खरीदने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा …
लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बेसिक शिक्षा मंत्री को 1100 रुपए में बस्ता, जूते-मोजे, स्वेटर और 2 जोड़ी यूनिफार्म खरीदने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम होती है, तो वो ये सब ढोंग और नौटंकी का सहारा लेती है।
उन्होंने कहा कल 1100 रुपए बेसिक शिक्षा मंत्री को आम आदमी पार्टी की तरफ से भेंट करूंगा और कहूंगा कि आठवीं के बच्चे का दो ड्रेस, एक बैग, एक जोड़ी जूता-मोजा और एक स्वेटर आप 1100 रुपये में खरीद कर दिखा दीजिए। उन्होंने एक चेक भी बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा है। पार्टी की ओर से मांग करते हुए कहा कि एक करोड़ 80 लाख बच्चों के परिजनों को 1100 की जगह 3000 हजार रुपए दिया जाना चाहिए।
डीजल पेट्रोल भी हो जीएसटी के दायरे में
संजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में सरकार को लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम अवतार फिल्म के मुख्यमंत्री राजेश खन्ना की तरह ये सरकार 100 परसेंट पेट्रोल डीजल की महंगाई बढ़ाकर, उसके बाद 10 परसेंट कम करने का काम रही है।
