जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने कश्मीरी पंडित के सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल, सुरक्षा बल मौके पर
जम्मू। सोमवार को श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित दुकानदार के सेल्समैन को गोली मार दी। जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सेना ने अपना डेरा जमा दिया है। घटना की जांच …
जम्मू। सोमवार को श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित दुकानदार के सेल्समैन को गोली मार दी। जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सेना ने अपना डेरा जमा दिया है। घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
एक पुलिसकर्मी को गोली से उड़ाया था
सेल्समैन को गोली मारने से पहले रविवार को आंतकवादियों ने बटमालू इलाके में देर शाम एक पुलिसकर्मी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी था। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, मगर दो दिन बीतने के बाद भी आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा सका था। मगर तब तक दो दिनों बाद ही एक और व्यक्ति को गोली मारने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिसकर्मी को इसलिए मारा क्योंकि वह युवाओं की गिरफ्तारी में शामिल था
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इसमें शामिल आतंकियों को भारी कीमत चुकानी होगी। इस बीच टीआरएफ ने घटना की जिम्मेदारी ली है। बयान में कहा कि उसके गाजी स्क्वायड ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिसकर्मी को इस वजह से टारगेट किया गया क्योंकि वह नागरिकों की हत्या मामले में स्थानीय युवाओं की गिरफ्तारी में शामिल था।
