योगी सरकार का फैसला, छठ महापर्व पर 10 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देशभर में धूमधाम मनाया जाने वाला लोक आस्था का प्रतीक छठ महापर्व सोमवार की सुबह से शुरू हो गया है। छठ महापर्व के इस मौके पर सूबे की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आने वाले 10 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि …

लखनऊ। देशभर में धूमधाम मनाया जाने वाला लोक आस्था का प्रतीक छठ महापर्व सोमवार की सुबह से शुरू हो गया है। छठ महापर्व के इस मौके पर सूबे की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आने वाले 10 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 10 नवंबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह सुनते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

इसके साथ ही इस महापर्व के मौके पर मेलों व भीड़ के दौरान लोगों को कोविड प्रोटोकाल का लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। आज सोमवार को सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारियो के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम योगी ने यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी स्थानीय परंपरा और आवश्यकता के अनुरूप निर्णय लेकर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। राज्य सरकार ने अभी तक छठ पर्व को निर्बन्धित अवकाश की श्रेणी में रखा था।

पूजा के लिए सब्जी में ये बिका बेभाव

सोमवार को नहाय-खाय के दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। रविवार को 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों और थोक के साथ मंडियों में अलग-अलग रेट देखने को मिला। लखनऊ के दुबग्गा इस्थित गली-मुहल्लों में कद्दू ठेले पर 50 से 60 रुपए किलो मिल रहा था। चौक के चौक-चौराहे पर 80 रुपए किलो और महबूल्ला मंडी और राजेन्द्रनगर थोक मंडी में 80 से 100 रुपए किलो मिल रहा था।सदर और जीपीओ इस्थित नरही सब्जी मंडी में इसी दाम पर कद्दू मिल रहा था।

संबंधित समाचार