बरेली डीएम बोले- मौके पर अवैध कब्जा मुक्त कराएं जिम्मेदार
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। उन्होंने समस्त ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले में ग्राम विकास अधिकारी को मौके पर जाकर खाली कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्त लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण …
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। उन्होंने समस्त ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले में ग्राम विकास अधिकारी को मौके पर जाकर खाली कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्त लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चकरोड की पैमाइश व मिट्टी डलवाने के कार्य को 10 दिनों के अन्दर सम्पूर्ण कराने को कहा।
शिकायतकर्ता रामकुमारी गंगवार ने बताया कि विपक्षी सोहन लाल ने उनकी खेत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को 10 दिन के अन्दर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं शिकायतकर्ता विजयपाल निवासी ग्राम फरीदपुर गंगा उर्फ नवादा ने बताया कि उनके गांव से पोलिंग बूथ अत्यधिक दूर है। जिससे कि लोगों को बूथ पर पहुंचने में कठिनाई होती है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार नवाबगंज को पोलिंग बूथ गांव के पास बनवाने के निर्देश दिये।
इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, मुख्य चिकित्साधिकारी बलवीर सिंह , उपजिलाधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
