बरेली: तीन साल पहले किया प्रेम विवाह, अब दुश्मन बने ससुराली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन साल पहले किए प्रेम विवाह के बाद अब ससुराल के लोग महिला को परेशान कर रहे हैं। वह उसे जाति सूचक शब्द कहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। अलीगंज की रहने वाली शीला गौतमी ने बताया कि तीन साल पहले उसने अलीगंज के ही रहने वाले अरविंद …

बरेली, अमृत विचार। तीन साल पहले किए प्रेम विवाह के बाद अब ससुराल के लोग महिला को परेशान कर रहे हैं। वह उसे जाति सूचक शब्द कहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। अलीगंज की रहने वाली शीला गौतमी ने बताया कि तीन साल पहले उसने अलीगंज के ही रहने वाले अरविंद यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। उसकी शादी से उसके ससुराल की कुछ लोग खुश नहीं थे, जिसके बाद से वह उसे भगाने की फिराक में रहते हैं।

17 अक्टूबर को रात उसके पति की गैरमौजूदगी में दो लोग उसके घर में घुस आए। उसके साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द कहे और उसे घर से निकल जाने को कहा। महिला नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की जहां दरोगा ने उनकी शिकायत रख ली और कोई कार्यवाई नहीं की। पीड़िता ने सोमवार एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार