रायबरेली: बिजली की मांग कम होने से घटा एनटीपीसी का उत्पादन
रायबरेली। उत्तरी ग्रिड ने बिजली की मांग कम कर दी है, जिससे एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में बिजली उत्पादन घटकर 559 मेगावाट पर पहुंच गया है। वहीं दो यूनिट पहले से ही बंद हैं, तो तीसरी यूनिट में ब्वायलर मरम्मत का काम कराया गया है। बिजली की मांग बढ़ने पर इसे चलाया जाएगा। ऊंचाहार में छह …
रायबरेली। उत्तरी ग्रिड ने बिजली की मांग कम कर दी है, जिससे एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में बिजली उत्पादन घटकर 559 मेगावाट पर पहुंच गया है। वहीं दो यूनिट पहले से ही बंद हैं, तो तीसरी यूनिट में ब्वायलर मरम्मत का काम कराया गया है। बिजली की मांग बढ़ने पर इसे चलाया जाएगा। ऊंचाहार में छह यूनिट के जरिए 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिट हैं और 500 यूनिट की छठी यूनिट है।
अक्टूबर में कोयला की आपूर्ति कम होने से बिजली का उत्पादन घट गया था। जिसके बाद केंद्र सरकार के दखल के बाद कोयला आपूर्ति बहाल की गई और बिजली का उत्पादन बढ़कर 1245 मेगावाट पहुंच गया लेकिन उत्तरी ग्रिड ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से बिजली की मांग कम कर दी जिससे उत्पादन घट गया। दो यूनिट मरम्मत के चलते बंद कर दी गईं। बिजली की मांग कम होने से एनटीपीसी को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार के समूह महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने बताया कि बिजली की मांग कम होने से सभी यूनिट पूरी क्षमता से नहीं चल रही हैं। मांग बढ़ते ही सारी यूनिट उत्पादन के लिए तैयार हैं।
36 फीसद पर पहुंचा उत्पादन
बिजली की मांग कम होने से एनटीपीसी की यूनिट 36 फीसद बिजली का उत्पादन कर रही हैं। पूरे संयंत्र की उत्पादन क्षमता 1550 मेगावाट है और अभी यह 559 मेगावाट का ही उत्पादन कर पा रही हैं। संयंत्र की छठी यूनिट की उत्पादन क्षमता सबसे अधिक 500 मेगावाट है और वह मात्र 5 फीसद बिजली का उत्पादन कर रही है।
विभिन्न यूनिट के उत्पादन पर नजर
यूनिट एक- 210 मेगावाट, उत्पादन- 98 फीसद
यूनिट दो- 210 मेगावाट, उत्पादन- 98 फीसद
यूनिट तीन- 210 मेगावाट, मरम्मत के कारण बंद
यूनिट चार- 210 मेगावाट, मरम्मत के कारण बंद
यूनिट पांच- 210 मेगावाट, मरम्मत के कारण बंद
यूनिट छह- 500 मेगावाट, उत्पादन- 15 फीसद
