रायबरेली: सहकारी केंद्रों पर डीएपी का संकट, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गेहूं की बोआई को लेकर किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान है। शिवगढ़ और ऊंचाहार में डीएपी की सबसे अधिक किल्लत है। यहां पर खाद केंद्रों पर डीएपी नहीं है। इस कारण किसानों को हंगामा भी करना पड़ता है। डीएपी की बात की जाए तो …

रायबरेली। गेहूं की बोआई को लेकर किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान है। शिवगढ़ और ऊंचाहार में डीएपी की सबसे अधिक किल्लत है। यहां पर खाद केंद्रों पर डीएपी नहीं है। इस कारण किसानों को हंगामा भी करना पड़ता है।

डीएपी की बात की जाए तो साधन सहकारी समिति अछई में खाद को लेकर किसान दो दिन से परेशान हैं। लाइन में खड़ा होने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। यहां पर किसानों ने सचिव पर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि सचिव के कारण खाद किसानों को नहीं मिल पा रही है।

साधन सहकारी समिति अछई में डीएपी खाद को लेकर किसानों की सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है। इसके बाद भी सभी किसानों को खाद नहीं मिलती है।खाद को लेकर हंगामा के चलते पुलिस भी लगाई गई है।

सचिव जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि 120 बोरी खाद किसानों को दी गई है। किसान बेवजह हंगामा करते हैं।

ऊंचाहार में इस समय गेहूं के फसल की बोआई शुरू हो चुकी है, लेकिन पूरे क्षेत्र में डीएपी खाद गायब है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी गोदाम नहीं खुला जिससे किसान परेशान रहे। यही नहीं पीसीएफ के गोदाम में दिन भर ताला बंद रहा। रिसाल का पुरवा गांव निवासी दयाराम  पूरे लाल सिंह गांव निवासी लल्लन व अर्जुन प्रसाद , कनक पुर निवासी सूरज और खरौली निवासी शिव पति खाद के लिए दिन भर ऊंचाहार में भटकते रहे लेकिन उनको खाद नहीं मिल पाई है ।

संबंधित समाचार