मुरादाबाद: जिला अस्पताल के खिलाफ शिवसेना का फूटा गुस्सा, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बढ़ते डेंगू के प्रकोप में जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश के साथ-साथ जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन जिला अस्पताल में इसके लिए अभी तक कोई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बढ़ते डेंगू के प्रकोप में जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश के साथ-साथ जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन जिला अस्पताल में इसके लिए अभी तक कोई ठीक-ठाक व्यवस्था नहीं हुई है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा भी शहर की साफ सफाई ठीक तरीके से नहीं कराई जा रही है।

शिवसेना द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि डेंगू से बचाव को लेकर जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं कराई जाए और नगर निगम द्वारा शहर को साफ किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रमुख विरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय और विपिन भटनागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार