बरेली: पीताम्बरपुर में पिकअप ने टक्कर मारकर तोड़ा बूम, फाटक पर लगा लंबा जाम, चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे पीताम्बरपुर पर बंद फाटक को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार कर तोड़ दिया। जिसकी वजह से फाटक पर लंबा जाम भी लग गया। फाटक टूटने की सूचना पर आनन फानन में आरपीएफ ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, मूल रूप से …

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे पीताम्बरपुर पर बंद फाटक को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार कर तोड़ दिया। जिसकी वजह से फाटक पर लंबा जाम भी लग गया। फाटक टूटने की सूचना पर आनन फानन में आरपीएफ ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, मूल रूप से भमोरा के मिलक मझारा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय शकील फरीदपुर की तरफ से पिकअप लेकर अपने गांव की तरफ जा रहा था। फाटक बंद होने के बाद भी चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाकर जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से फाटक का बूम टूट गया। बूम टूटने के बाद लंबा जाम भी लगा। जिसकी वजह से तमाम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। आरपीएफ की माने तो पिकअप में खाली थी। मौके पर पहुंचकर आरपीएफ ने पिकअप को जब्त कर लिया और चालक को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: प्रधान के घर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, गांव वालों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, बोले जान से मारने की धमकी मिली है

संबंधित समाचार