अमेठी: जिले के लाल को मिलेगा राष्ट्रपति से सेना मेडल, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के लाल ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सेना में अपने सफलता के झण्डे गाड़ दिया। जिस पर उसका नाम भारतीय सेना द्वारा सेना मेडल के लिये भारत सरकार के पास भेजा गया। जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। अमेठी जिले के बहादुर जवान सेना में सेवा दे …

अमेठी। जिले के लाल ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सेना में अपने सफलता के झण्डे गाड़ दिया। जिस पर उसका नाम भारतीय सेना द्वारा सेना मेडल के लिये भारत सरकार के पास भेजा गया। जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

अमेठी जिले के बहादुर जवान सेना में सेवा दे रहे नायक दिलीप कुमार यादव पुत्र शिव सहाय यादव पूरे ललई भगत के पुरवा माहेमऊ अमेठी के 50 आर आर कुमाऊं रेजिमेंट पुलवामा में तैनात हैं। जो जम्मू-कश्मीर में 27 सितम्बर 2020 को पुलवामा जिले के संबोरा गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए भागते हुए आतंकी को बेहद करीब रेंज से मार गिराया था।

इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए सेना ने उन्हें सेना मेडल वीरता से सम्मानित करने के लिए नाम जारी किया है। जिले के लाल का कारनामा सुनते ही क्षेत्र सहित पूरे अमेठी जिले में लोगों ने खुशी जाहिर किया। मिठाईया बटाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए जश्न मनाया।

ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव के बहादुर बेटे ने जो वीरतापूर्ण कार्य किया है। इससे हमारे अमेठी जिले के साथ साथ पूरे देश को दिलीप पर गर्व है। जो युवाओं के लिये प्रेरणा होगा। जिनका जिले में आगमन की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में सपाइयों का दल जोर शोर से स्वागत किया।

संबंधित समाचार