सीतापुर: सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को लेकर लगी प्रदर्शनी, उमड़ी भीड़
सीतापुर। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाती सोच ईमानदार- काम दमदार शीर्षक के साथ मंगलवार को शहर के शहीद लालबाग पार्क में प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शन का सांसद प्रतिनिध व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं …
सीतापुर। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाती सोच ईमानदार- काम दमदार शीर्षक के साथ मंगलवार को शहर के शहीद लालबाग पार्क में प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शन का सांसद प्रतिनिध व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओडीओपी सहित सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और इरादे नेक-काम अनेक व सोच ईमानदार-काम दमदार विषय को ध्यान में रखकर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वाधान में लगाई गई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। विकास की लहर प्रत्येक गांव प्रत्येक शहर तक पहुंच रही है। वर्तमान सरकार ने किसान कल्याण के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किये गये हैं। किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ भरपूर फसलोत्पादन के लिए महत्वपूर्ण कार्य भी किये जा रहे हैं। जिससे किसान लाभान्वित हुये हैं।

जरूरतमदों को मुफ्त राशन वितरण भी दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति के साथ-साथ कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी बेहतर कार्य किये गये हैं। टीकाकरण में भी प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। इसके साथ-साथ मिशन रोजगार में युवाओं को नये अवसर प्राप्त हुये हैं। सड़क एवं वायुमार्ग के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में भी प्रयास किये गये हैं। गांव तक बिजली पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इन सब विशिष्टताओं एवं उपलब्धियों का बेहतर प्रदर्शन इस आयोजन के माध्यम से करते हुये जनता तक इसकी जानकारी पहुंचायी जा रही है।
प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी के चित्रों को देखकर जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक सेल्फी भी ली। एलईडी वीडियो वैन के जरिए विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, एसके इंटरप्राईजेस लखनऊ के प्रतिनिधि संतोष कुमार, जिला सूचना अधिकारी लाल कमल सहित बड़ी संख्या में लोग व छात्र उपस्थित रहे।
