सीतापुर: परिवहन विभाग के अफसरों ने यातायात के प्रति लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सड़क सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला व पुरुष एक दूसरे की शक्ति हैं। यह बात मंगलवार को यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए एआरटीओ डाक्टर उदित नारायण ने कही। उन्होंने कहा कि हादसे में यदि पुरुष की जान जाती है तो घर की महिलाओं की शक्ति कम हो …

सीतापुर। सड़क सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला व पुरुष एक दूसरे की शक्ति हैं। यह बात मंगलवार को यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए एआरटीओ डाक्टर उदित नारायण ने कही। उन्होंने कहा कि हादसे में यदि पुरुष की जान जाती है तो घर की महिलाओं की शक्ति कम हो जाती है।

हादसे में जान गंवाने वाले पुरुष परिवार की महिलाओं से भिन्न-भिन्न रिश्तों से संबंधित होता है। इस मौके पर यात्रीकर अधिकारी शैहफर किदवई ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही महिला सहायक हेल्प लाइन भी बनाई गई है।

परिवहन विभाग के दोनों अधिकारियों ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। यात्रीकर अधिकारी ने परिवहन निगम की बसों पर जागरूकता स्टीकर चस्पा किए। साथ ही बाइक पर यात्रा कर रहीं महिलाओं को यातायात चिन्ह युक्त पम्फलेट भी बांटे और लोगों को जागरूक किया।

संबंधित समाचार