हरदोई: डॉ. एस.एस. माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर 38 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के वरिष्ठ सुप्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ. एस.एस. माहेश्वरी की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को बालाजी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 38 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने दीप जलाकर किया। डॉ. माहेश्वरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके …

हरदोई। जिले के वरिष्ठ सुप्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ. एस.एस. माहेश्वरी की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को बालाजी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 38 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने दीप जलाकर किया। डॉ. माहेश्वरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और रक्तदान को सबसे बड़ा दान होना कहा।

बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सीपी कटियार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है कारण इससे लोगों की जिंदगी को नया जीवन मिलता है। यहां प्रमुख रूप से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित शर्मा स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतीक्षा कटियार, मोनी पाठक, भाजपा नेता पारुल दीक्षित, विपिन त्रिवेदी, दीपक मेहरोत्रा, नरेंद्र कटियार के अलावा बड़ी संख्या में लोग रहे। रक्त दाताओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान करके डॉ महेश्वरी को याद किया।

संबंधित समाचार