मुरादाबाद: कल्कि महोत्सव में पहुंचे सचिन पायलट, कहा- भाजपा सरकार से जनता परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली, अमृत विचार। असमोली के एचोड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि महोत्सव के प्रथम दिन प्रांगड़ में सुबह 108 कुंडीय श्री संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने वैदिक मन्त्रोंचारण के साथ अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ में आहुतियां …

असमोली, अमृत विचार। असमोली के एचोड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि महोत्सव के प्रथम दिन प्रांगड़ में सुबह 108 कुंडीय श्री संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने वैदिक मन्त्रोंचारण के साथ अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ में आहुतियां दी। इसके साथ ही संकट मोचन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी कांग्रेस, भाजपा सरकार से जनता परेशान- सचिन पायलट
श्री कल्कि महोत्सव में पंहुचे राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता सचिन पालयट ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अब जनता के लिए केवल कांग्रेस ही एक विकल्प है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।

संभल के एचोड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि महोत्सव में सुबह से ही लोगों ने यज्ञ में हिस्सा लिया। महायज्ञ का अनुष्ठान यज्ञब्रह्म आचार्य केशवदेव महाराज के द्वारा कराया गया।

इसमें मुख्य यजमान के रूप में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम्, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कम्प्यूटर बाबा, सुधीर चाहल, सुधीर त्यागी, प्रवीण गोपाल, प्रभा चाहल आदि रहे, इस महायज्ञ में लवकुश शर्मा, गौरव दीक्षित, हेमन्त सिंह परिहार, संजीव गुप्ता, नितिन त्यागी, सत्यानन्द, नरेंद्र शर्मा, राजपाल त्यागी, पंकज गुप्ता आदि लोगों के सहित हज़ारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी।

संबंधित समाचार