बरेली: ऐतिहासिक कार्तिक मेले में इस बार लगेगा घोड़ों का नखाशा
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा के चौबारी घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेले को प्लास्टिक मुक्त कराने समेत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने मेला कमेटी और चौबारी के ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्हें 2019 …
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा के चौबारी घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेले को प्लास्टिक मुक्त कराने समेत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने मेला कमेटी और चौबारी के ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्हें 2019 के अनुसार परंपरागत तरीके से मेले की तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस बार घोड़ों का नखाशा भी लगेगा।
एसडीएम सदर ने पदाधिकारियों के साथ घाट की स्थिति देखी। घाट क्षेत्र को समतल कराने समेत अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पूर्व में तैयार किए गए मेले के नक्शे का अवलोकन किया और उसी के अनुसार इस बार व्यवस्थाएं बनाने को कहा। इधर मेले में कई स्थानों पर प्रशासन का टेंट भी लगता है।
टेंट लगाने के इंतजाम दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में टेंट के कपड़े को धूप में सुखाया गया। सोमवार को जिलाधिकारी ने कार्तिक मेला की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस दो से अधिक तैयार रखने, स्वास्थ्य कैंप में बेहतर व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए थे।
