किशिदा को फिर प्रधानमंत्री चुनने के लिए विशेष सत्र बुलाएगी जापान की संसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान की संसद 10 नवंबर को एक विशेष सत्र बुलायेगी, जिसमें लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष फुमियो किशिदा को फिर से प्रधानमंत्री चुना जायेगा। क्योडो समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। किशिदा की पार्टी ने गत 31 अक्टूबर को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव में बहुमत हासिल किया। एजेंसी ने बताया कि देश के …

टोक्यो। जापान की संसद 10 नवंबर को एक विशेष सत्र बुलायेगी, जिसमें लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष फुमियो किशिदा को फिर से प्रधानमंत्री चुना जायेगा। क्योडो समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। किशिदा की पार्टी ने गत 31 अक्टूबर को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव में बहुमत हासिल किया। एजेंसी ने बताया कि देश के संविधान के अनुसार किशिदा की सरकार को शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय संसदीय सत्र से पहले इस्तीफा देना होगा। अनुमान है कि वह उसी दिन अपने नये मंत्रिमंडल की घोषणा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें…

जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नए परमाणु रिएक्टरों का निर्माण करेगा फ्रांस

संबंधित समाचार