बरेली: पत्नी से झगड़े के बाद पति बोला- मैं बहुत परेशान हूं, मरने के बाद मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे तीन लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में पति पत्नी के बीच झगड़े का एक और मामला सामने आया है। पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी से इतना त्रस्त हो चुका है कि आत्महत्या कर सकता है। इसका उसने एक वीडियो भी वायरल किया है। वीडियो पुलिस के हाथ लगते ही उसे थाने …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में पति पत्नी के बीच झगड़े का एक और मामला सामने आया है। पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी से इतना त्रस्त हो चुका है कि आत्महत्या कर सकता है। इसका उसने एक वीडियो भी वायरल किया है। वीडियो पुलिस के हाथ लगते ही उसे थाने बुलवा लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

वीडियो जारी कर तीन लोगों के लिए नाम
दरअसल, मूल रूप से सुभाष नगर थाने के शांति नगर कॉलोनी में रहने वाले अवधेश गंगवार ने बुधवार सुबह एक वीडियो जारी किया। जिसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी उसे बुरी तरह से टॉर्चर कर रही है। इसमें उसकी पत्नी का साथ दो युवक दे रहे है।

अवधेश ने कहा कि वह अपना इतना परेशान हो गया है कि वह आत्महत्या करना चाहता है। वायरल वीडियो में अवधेश का कहना है कि यदि उसकी मौत होती है तो उसकी जिम्मेदारी उसकी पत्नी और उसका साथ देने वाले दो युवक होंगे। हांलाकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को थाने बुला लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की बात आ रही सामने
पुलिस की माने तो यह मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का है। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा रहता है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे के साथ अफेयर है। पुलिस के मुताबिक आए दिन डायल 112 पर इनके आपस में झगड़ने और मारपीट की सूचना आती रहती है। महीने में करीब 10 से 12 बार पुलिस इनके दरवाजे पर पहुंचती है।

क्या कहती है पुलिस
जब इस बारे में सुभाष नगर इंस्पेक्टर नरेश कश्यप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो मिलने के बाद युवक को थाने बुलाया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे से अफेयर चल रहा है। जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़े होते है। वह अपनी पत्नी से परेशान है।

यह भी पढ़े-

नवाब मलिक ने किया पलटवार, बोले- फडणवीस ने मुख्यमंत्री रहते हुए अंडरवर्ल्ड के लोगों को बड़े पदों पर बैठाया

संबंधित समाचार