श्रीलंका में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। देश में लगभग एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि पांच हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदारों …

कोलंबो। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। देश में लगभग एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि पांच हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदारों या सरकार के राहत केंद्रों में शरण ली है।

केन्द्र ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत डूबने और बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। श्रीलंका में अक्टूबर और नवंबर में आमतौर पर उत्तरपूर्वी मानसून सक्रिय रहता है। इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

संबंधित समाचार