बाराबंकी: मामूली कहासुनी में जानलेवा हमला, कार्रवाई में जुटी पुलिस
बाराबंकी। शहर के कोतवाली क्षेत्र में बीच बाजार में पड़ोसी दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी में हुए जानलेवा हमले से अफरा-तफरी मच गयी। हमले में खून से लथपथ हुए पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के निशातगंज …
बाराबंकी। शहर के कोतवाली क्षेत्र में बीच बाजार में पड़ोसी दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी में हुए जानलेवा हमले से अफरा-तफरी मच गयी। हमले में खून से लथपथ हुए पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के निशातगंज कोतवाली क्षेत्र के निवासी मो असलम की शहर के लैय्या मंडी में कृष्णा प्लाजा में चूड़ियों की दुकान है। जिसे रोजाना निशातगंज से आकर खोलता और बंद करता है। वहीं, कृष्णा प्लाजा के सामने मीना मार्केट में स्टाइल नाम से जूते की दुकान के मालिक अशरफ बीती रात हंगामा काट रहा था।
इसी बात को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे असलम ने ऊसे समझाने की कोशिश की। लेकिन अशरफ ने पहले से तैयारी कर रखी थी, उसने अपने दो अज्ञात साथियों की मदद से असलम के ऊपर लकड़ी के फंटे से ताबड़तोड़ हमला करके अपनी दुकान बंद करके मौके से फरार हो गये। जिसके बाद आस-पड़ोस के दुकानदारों ने असलम को लेकर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। कोतवाल अमर सिंह ने घायल असलम का मेडिकल कराने के लिये जिला अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
