कासगंज: नाबलिग लड़की को भगाने के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, परिजन बोले- फांसी लगाकर मार डाला
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में पुलिस ने एक 22 साल के आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के लिए उसे जेल में डाल दिया। मगर रात में वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने टॉयलेट में फांसी लगा ली। मगर परिजनों ने पुलिस पर ही हत्या …
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में पुलिस ने एक 22 साल के आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के लिए उसे जेल में डाल दिया। मगर रात में वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने टॉयलेट में फांसी लगा ली। मगर परिजनों ने पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ही उनके बेटे को मार दिया। मामले में एसपी ने कोतवाली इंस्पेक्टर, दो एसआई, एक हेड सिपाही और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
जैकेट के हुड्ड के नाड़े से लगाई फांसी
दरअसल, कासगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्ष के अल्ताफ को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। पुलिस के मुताबिक अल्ताफ टॉयलेट के लिए गया था। मगर जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसे देखने के लिए सिपाही को भेजा गया। देखा तो पता चला कि अल्ताफ ने हुड्ड के नाड़े से लटककर खुदकुशी कर ली है। अल्ताफ को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अल्ताफ की मौत के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया।
पिता बोले शाम को बेटा खुद पुलिस के हवाले किया था
जब अल्ताफ की मौत की खबर परिजनों को मिली तो सबके होश उड़ गए। रोते बिलखते परिजन थाने की ओर दौड़ पड़े। मृतक अल्ताफ के पिता चांद मियां ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को कल शाम 8 बजे खुद पुलिस को सुपुर्द किया था। पता नहीं था कि उसकी मौत हो जाएगी। अल्ताफ के पिता का आरोप है कि अल्ताफ ने खुद फांसी नहीं लगाई, बल्कि पुलिस ने फांसी लगाई है।
एसपी ने इन्हें किया निलंबित
एसपी कासगंज ने लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर कोतवाली कासगंज वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, सब इंस्पेक्टर चंद्रेश गौतम, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, हैड सिपाही घनेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल सौरभ सोलंकी को निलंबित किया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़े-
विराट-अनुष्का की बेटी का रेप करने की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी थी धमकी, हैदराबाद से गिरफ्तार
