मुरादाबाद : जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, 1800 से अधिक रोगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में बुधवार को भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। लाइन में आगे निकलने से मना करने पर कई महिला मरीज होमगार्ड से उलझ गईं। वहीं बुखार के मरीजों को चिकित्सक डेंगू के साथ कोरोना वायरस की जांच कराने का परामर्श भी दे रहे हैं। ओपीडी में बुधवार को 1458 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में बुधवार को भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। लाइन में आगे निकलने से मना करने पर कई महिला मरीज होमगार्ड से उलझ गईं। वहीं बुखार के मरीजों को चिकित्सक डेंगू के साथ कोरोना वायरस की जांच कराने का परामर्श भी दे रहे हैं।

ओपीडी में बुधवार को 1458 नये मरीज और छह सौ से अधिक पुराने पर्चे वाले मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंचे। फिजिशियन डाँ एनके मिश्र, डाँ मोनिका सिंह ने बुखार से पीड़ित मरीजों को डेंगू और कोरोना की जांच कराकर रिपोर्ट दिखाने की सलाह दी। वरिष्ठ फिजिशियन डाँ एनके मिश्र का कहना है कि प्रदेश में कानपुर में जीका वायरस के कई केस मिले हैं।

इसके लक्षण भी डेंगू से मिलते जुलते हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर कोविड जांच भी कराना मरीजों के हित में रहेगा। इसलिए उन्हें इसकी सलाह दी गई। इन दिनों त्योहारों के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ होने से कोरोना की आशंका बढ़ी है। जिससे सतर्कता बरतने के जरूरत है। वहीं पैथोलॉजी में सैंपल देने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इमरजेंसी में मधुमेह जांच के लिए स्ट्रिप न होने की बात कह कई मरीजों को लौटाने से मरीजों में व्यवस्था के प्रति नाराजगी रही। हालांकि ओपीडी में कक्ष संख्या एक में सौ से अधिक मरीजों की मधुमेह जांच की गई।

दोपहर में जिला अस्पताल के कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पसरा सन्नाटा
एक तरफ जहां कोरोना टीकाकरण में तेजी लाकर सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने पर चिकित्साधिकारी जोर दे रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर दिन में ही सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र पर चार में से तीन कक्ष खाली रहे। केवल एक कक्ष में ही चंद लोग टीकाकरण के लिए कतार में लगे थे।

दिन में दो बजे तक केंद्र पर 82 लोगों को टीका लगाया गया था। एएनएम बैठकर लोगों के आने की राह देख रहीं थीं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी दीपक वर्मा का कहना है शहर में 95 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिला अस्पताल के बूथ पर रात के दस बजे तक आनस्पाट टीकाकरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां टीकाकरण कम हुआ है वहां अधिक फोकस किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा