हल्द्वानी: यहां होटल में मिली पशुपालन विभाग के बड़े बाबू की लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला मित्र के साथ हल्द्वानी आए पशुपालन विभाग के बड़े बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो यहां महिला मित्र के साथ होटल में रुके थे। सुबह जब महिला की आंख खुली तो बड़े बाबू का शव बिस्तर पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला मित्र के साथ हल्द्वानी आए पशुपालन विभाग के बड़े बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो यहां महिला मित्र के साथ होटल में रुके थे। सुबह जब महिला की आंख खुली तो बड़े बाबू का शव बिस्तर पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

मल्लीताल भीमताल निवासी दिनेश लाल (55) पुत्र गोविन्द लाल आर्या भीमताल में परिवार के साथ रहते थे और पशु पालन विभाग भीमताल में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि मंगलवार को वह छुट्टी पर थे और घूमने के लिए हल्द्वानी आए थे। उन्होंने यहां अपनी 45 वर्षीय महिला मित्र को भी बुलाया था। ये महिला मित्र पौढ़ी की रहने वाली है और पौढ़ी में ही पशु पालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

यहां रोडवेज के बाद तिवारी होटल में दिनेश लाल ने एक कमरा लिया था, जहां दोनों साथ रुके थे। बुधवार सुबह जब महिला मित्र सो कर उठी तो दिनेश लाल बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। महिला ने मित्र के कई बार बुलाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसके होश फाख्ता हो गए। तुरंत ही महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाल अरुण कुमार सैनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे।

पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की महिला मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। हालांकि अभी इस मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

शराब पी और फिर खाई ह्रदय रोग की दवा
पुलिसिया पूछताछ में दिनेश लाल की महिला ने मित्र ने बताया कि दोनों होटल के एक ही कमरे में रुके थे। रात दिनेश ने होटल में शराब पी थी और शराब पीने के बाद उन्होंने ह्रदय रोग से संबंधित कुछ दवाएं खाईं थी। जिसके बाद वो सो गए। अगली सुबह सो कर उठी तो दिनेश सोए हुए थे। जब कई बार बुलाने और हिलाने पर भी उनकी आंख नहीं खुली तो सूचना पुलिस को दी।

दिनेश ने दफ्तर से ली थी मंगलवार की छुट्टी
हल्द्वानी। बड़े बाबू दिनेश लाल किसी विभागीय काम से हल्द्वानी नहीं आए थे। बल्कि मंगलवार को वह छुट्टी पर थे। यानी वह अपने निजी काम से हल्द्वानी आए थे। रात होटल में जो महिला मित्र दिनेश के साथ थी। बताया जाता है कि वो शादीशुदा है, लेकिन काफी समय पहले उसने अपने पति से तलाक ले लिया था। पुलिस इस मामले में महिला से पूछताछ में जुटी है।

संबंधित समाचार