मुरादाबाद : रामलीला मैदान में होगी प्रियंका गांधी की सभा
मुरादाबाद, अमृत विचार। 15 नवम्बर को एआईसीसी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी रामलीला मैदान में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगी। कांग्रेसियो ने इसकी सफलता के लिए बुधवार को जिला प्रभारी के साथ पार्टी नेता के कार्यक्रम को कई जगह देखने के बाद फाइनल टच दे दिया। बुधवार सुबह से जिला व महानगर अध्यक्ष जिले …
मुरादाबाद, अमृत विचार। 15 नवम्बर को एआईसीसी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी रामलीला मैदान में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगी। कांग्रेसियो ने इसकी सफलता के लिए बुधवार को जिला प्रभारी के साथ पार्टी नेता के कार्यक्रम को कई जगह देखने के बाद फाइनल टच दे दिया।
बुधवार सुबह से जिला व महानगर अध्यक्ष जिले के प्रभारी के साथ प्रियंका गांधी की सभा के चयन में जुटे रहे। कार्यक्रम केवल मुरादाबाद, बरेली व सहारनपुर मण्डल के पार्टी पदाधिकारियों से संवाद का होगा। कुल 12 जिलों की ग्राम इकाई, ब्लोक इकाई,नगर व जिला इकाइयों के अलावा पूर्व अध्यक्ष व सभी बर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों को ही इसमे शामिल होना है।
लगभग पांच हजार की कार्यकर्ताओं की भीड़ के लिहाज से जीआईसी मैदान, जामा मस्जिद पार्क, सर्किट हाउस के पीछे का मैदान देखने के बाद रामलीला मैदान को फाइनल कर दिया गया। जिला उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता सुधीर पाठक के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम भी प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे। जिला प्रभारी सुखराज सिंह, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफजल साबरी, प्रियांक चौधरी,राहत खा व दानिश कुरेशी आयोजन को लेकर मंथन में जुटे रहे।
