साल्वर गिरोह के संपर्क में आए 16 परीक्षार्थियों की बढ़ी मुश्किलें, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नीट परीक्षा में साल्वर गिरोह के संपर्क में आए 16 परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी पुलिस उनके फिंगर प्रिंट की जांच कराने जा रही है। इसके लिए इन परीक्षार्थियों से संबंधित जिलों के अधिकारियों से फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्र कर भेजने के लिए पत्र दिया गया है। 15 नवम्बर तक बयान …

लखनऊ। नीट परीक्षा में साल्वर गिरोह के संपर्क में आए 16 परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी पुलिस उनके फिंगर प्रिंट की जांच कराने जा रही है। इसके लिए इन परीक्षार्थियों से संबंधित जिलों के अधिकारियों से फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्र कर भेजने के लिए पत्र दिया गया है। 15 नवम्बर तक बयान दर्ज कराने के लिए इन परीक्षार्थियों को भी नोटिस भेजी गई है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी ए सतीश गणेश के अनुसार 12 सितम्बर को देश में हुई नीट की परीक्षा कई राज्यों और जिलों में परीक्षा आयोजित हुई थी। इस दौरान यूपी समेत अन्य राज्यों में साल्वर गिरोह के सदस्य पकडे़ गए थे। गिरोह का मुख्य सरगना पीके फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। इस गिरोह से 16 परीक्षार्थियों की संलिप्तता सामने आई थी।

जिनका साल्वर गिरोह से संपर्क रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त लखनऊ, एसपी सोनभद्र, एसएसपी झांसी, एसएसपी पटना, एसएसपी मथुरा, एसएसपी भोजपुर, एसएसपी धलाई त्रिपुरा, एसएसपी दक्षिणी त्रिपुरा को पत्र भेजकर इन परीक्षार्थियों के फिंगर प्रिंट नमूने लेकर लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाने काे कहा गया है।

संबंधित समाचार