बुलंदशहर: 2 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्म और हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। विशेष पोक्सो अदालत के न्यायाधीश ने दोषी पर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने अपराध को अंजाम देने के बाद …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। विशेष पोक्सो अदालत के न्यायाधीश ने दोषी पर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने अपराध को अंजाम देने के बाद शव छुपा दिया था। यह घटना शिकारपुर इलाके के हिरनोट गांव में पिछले साल जुलाई में हुई थी।

बच्ची हिरनोट गांव की रहने वाली थी और 10 जुलाई को जब वह इलाके में खेल रही थी तो प्रेम सिंह प्रजापति ने उसका अपहरण कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक प्रजापति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव गांव में एक तालाब के पास छुपा दिया। जुर्म के 11 दिन के अंदर मामला सुलझाते हुए पुलिस ने प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया था और फिर अदालत में उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

संबंधित समाचार