बरेली: बेरोजारी, भोलेपन और लालच को दिखाता ‘द सुसाइड’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में इंद्रधनुष महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को दिल्ली के मैडवन थिएटर कंपनी के कलाकारों ने नाटक ‘द सुसाइड’ का मंचन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग मौजूद रहे। नाटक की शुरुआत में सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग का स्वागत एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने पौधा और …

बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में इंद्रधनुष महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को दिल्ली के मैडवन थिएटर कंपनी के कलाकारों ने नाटक ‘द सुसाइड’ का मंचन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग मौजूद रहे। नाटक की शुरुआत में सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग का स्वागत एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

नाट्य मंचन में बताया गया कि समस पोडोवस्की (सैम) एक बेरोजगार युवा है, जिसके पास कोई काम नहीं है। बेरोजगारी, भोलेपन और लालच को दिखाते नाटक द सुसाइड के अंत में दर्शकों ने तालियों से सहाराना की।

नाटक में समस पोडोवस्की की भूमिका सैफ अंसारी ने, माशा की सिमरन बसंत, एलेक्स की जितेंद्र हुड्डा, विक्टर की मोहित कुमार, गुरु की भूमिका अल्ताफ हुसैन, योगेश की भूमिका हर्षित वर्मा और प्रेम की भूमिका में पंकज कुमार ने बेहतरीन अभिनय किया। अंत में देव मूर्ति ने स्मृति चिन्ह और इंद्रधनुष पुस्तक भेंट कर नाटक के निर्देशक सैफ अंसारी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋ चा मूर्ति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, गुरु मेहरोत्रा, डा. नीलिमा मेहरोत्रा, डा. प्रभाकर गुप्ता, अनुज सक्सेना, अनुज गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार