बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से हेल्पर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर की पुरानी लोको कॉलोनी निवासी यश ने बताया कि उनके पिता रमेश कुमार (45) टेंपो के हेल्पर थे। वह रोजाना काम से लगभग 5 बजे तक वापस घर आ जाते थे। बुधवार को 6 बजे तक जब वह घर नहीं आये तो परिवार के लोग सड़क पर तलाश करने के लिये …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर की पुरानी लोको कॉलोनी निवासी यश ने बताया कि उनके पिता रमेश कुमार (45) टेंपो के हेल्पर थे। वह रोजाना काम से लगभग 5 बजे तक वापस घर आ जाते थे।

बुधवार को 6 बजे तक जब वह घर नहीं आये तो परिवार के लोग सड़क पर तलाश करने के लिये गये। रात में उन्हें पता चला कि उनके पिता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, और वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े हैं। इसके बाद वह पिता रमेश कुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार