आज का राशिफल | 11 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कारोबार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। भाइयों के साथ सम्पत्ति विवाद खत्म होंगे। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। वृष राशि आज व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय …

मेष राशि

आज कारोबार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। भाइयों के साथ सम्पत्ति विवाद खत्म होंगे। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

वृष राशि

आज व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। खर्च बढ़ने से आपके कुछ काम प्रभावित होंगे। अत्यधिक लालच से आपको बचना चाहिये। आप रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएंगे।

मिथुन राशि

आज अपने पद का दुरुपयोग न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका है। पुराने रोग उभर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए।

कर्क राशि

भूमि-संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों का निपटारा होगा। आज का दिन आपके लिए आनन्ददायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी।

सिंह राशि

आज व्यवसाय में नए अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। व्यस्तता के बावजूद कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को नौकरी की चिन्ता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बुरी आदतों से आपको बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

तुला राशि

आज हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। ठंड के कारण परेशानी हो सकती है। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने काम की गुणवत्ता में कमी न आने दें। प्रशासन के लोगों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंध बनेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। कोर्ट संबंधित मामलों में आपको विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आज व्यापार में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति में कमी रहेगी। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मकर राशि

आप व्यवसाय को लेकर लोन ले सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी।

कुंभ राशि

आज भ्रमित करने वाले समाचारों से दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है। जॉब में आपके ऊपर अचानक काफी दबाव बढ़ने वाला है। माता-पिता से बहसबाजी न करें। आपके काम अंतिम समय में खराब हो सकते हैं।

मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। कारोबार में अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साह से करेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। बड़े भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है।