Bigg Boss 15: तय समय से पहले होगा शो का फिनाले, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी के सबसे कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस 15’ को मेकर्स एंटरटेनिंग बनाने के लिए हर पॉसिबल एफर्ट्स लगा कर रहे हैं, लेकिन शो दिन पर दिन टीआरपी लिस्ट में नीचे आता जा रहा है। सलमान खान की फीस मिला कर पूरा शो 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। इसी बीच बिग बॉस …

मुंबई। टीवी के सबसे कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस 15’ को मेकर्स एंटरटेनिंग बनाने के लिए हर पॉसिबल एफर्ट्स लगा कर रहे हैं, लेकिन शो दिन पर दिन टीआरपी लिस्ट में नीचे आता जा रहा है। सलमान खान की फीस मिला कर पूरा शो 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। इसी बीच बिग बॉस 15 के मेकर्स ने शो का फिनाले फरवरी 2022 से पहले करने का फैसला लिया है।

शो के नए जंगल थीम पर भी भारी खर्चा किया गया है, लेकिन फिर भी इस सीजन की टीआरपी घटती जा रही है। टीआरपी बढाने के लिए मेकर्स हर कोशिश कर रहे हैं। राकेश बापट और नेहा भसीन के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शामिल होने के बाद भी शो की दर्शकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली।

बता दें, अब तो सलमान खान के वीकेंड का वार एपिसोड को भी अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही है। मेकर्स इस समय काफी परेशान हैं। जिसके चलते उन्होंने शो को जल्दी खत्म करने का फैसला लिया है।

संबंधित समाचार