मुरादाबाद : सड़क मार्ग से आएंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन पुख्ता करने में जुटी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के 15 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने गुरुवार को गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर बैठक की। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन पुख्ता करने में जुटी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के 15 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने गुरुवार को गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर बैठक की।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने पदाधिकारियों से रामलीला मैदान की साज सज्जा, बैठने के लिए कुर्सी के इंतजाम आदि को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तैयारियों की समीक्षा लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में सभी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटें।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी तीन मंडलों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेंगी। वह सड़क मार्ग से मुरादाबाद आएंगी। उनके कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष, वार्ड नंबर 64 के पार्षद मोहम्मद जुनैद आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार