मुरादाबाद : अमोनिया गैस की चपेट में आकर बर्फ के कारखाने मालिक की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी 62 वर्षीय योगेश कुमार बर्फ का कारखाना चलाते थे। गुमथल रोड स्थित मिनी इंडस्ट्रियल एरिया में उनका कारखाना है। कोरोना के चलते पिछले 2 साल से उनका कारखाना बंद पड़ा था। वह 9 नवंबर की दोपहर कारखाने में घूमने गए थे। इस …
मुरादाबाद, अमृत विचार। संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी 62 वर्षीय योगेश कुमार बर्फ का कारखाना चलाते थे। गुमथल रोड स्थित मिनी इंडस्ट्रियल एरिया में उनका कारखाना है। कोरोना के चलते पिछले 2 साल से उनका कारखाना बंद पड़ा था।
वह 9 नवंबर की दोपहर कारखाने में घूमने गए थे। इस दौरान अमोनिया गैस का रिसाव हो गया और वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। पुकार सुन पहुंचे लोगों ने परिजनों को सूचना भी। इसके बाद उन्हें सीएससी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें महानगर के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
