देशद्रोहियों के साथ खड़े हैं अखिलेश: भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। शुक्ला ने गुरुवार को बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सपा हमेशा से ही आंतकियों और देशद्रोहियों की सरपरस्त रही है। सपा मुखिया ने सत्ता …

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। शुक्ला ने गुरुवार को बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सपा हमेशा से ही आंतकियों और देशद्रोहियों की सरपरस्त रही है।

सपा मुखिया ने सत्ता में रहते हुए देश को असुरक्षित करने की साजिश करने वाले आंतकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। साथ ही कहा कि आजम खां ने भारत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। वह सपा की आंखों के तारे हैं और सरकार में उन्हें हमेशा अहम पदों पर बनाए रखा गया था।

उन्होंने कहा कि जिन्ना का समर्थन देश की एकता के लिए बलिदान होने वाले हर सेनानी, सैनिक और राष्ट्रभक्त का अपमान है। सपा व कुछ विपक्षी दलों को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए देश व प्रदेश की सुरक्षा व गरिमा के साथ भी खिलवाड़ करने से गुरेज नहीं है, लेकिन विपक्ष को यह नहीं भूलना नहीं चाहिए कि देश में मोदी व प्रदेश में योगी की अगुवाई में भाजपा सरकार है। इसमें देश तोड़ने की सोच रखने वाले, देशद्रोहियों, आंतकियों और उनके आकाओं के मंसूबे कुचल कर रख दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार