रायबरेलीः मतदाता बनने व मिशन शक्ति को लेकर सीओ ने छात्रों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सलोन कस्बे के स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही मिशन शक्ति फेज तीन के तहत भी जागरूक किया गयि। गुरुवार को कोतवाल संजय त्यागी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता पंजीकरण कराये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि तहसील …

रायबरेली। सलोन कस्बे के स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही मिशन शक्ति फेज तीन के तहत भी जागरूक किया गयि। गुरुवार को कोतवाल संजय त्यागी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता पंजीकरण कराये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ के पास फार्म उपलब्ध हैं। जो छात्र व छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं तथा 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं।वह मतदाता आने वाले विधान सभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-3 के तहत सार्वजनिक स्थलों चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने, महिलाओं और बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ साइबर क्राइम के बारे में बच्चों को सावधानी बरतने की जानकारी दी गयी।

सीओ ने कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ता जा रहा है। इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है कि,जागरूक और सचेत रहे।जिससे हमारी गाढ़ी कमाई पर किसी की नजर ना लग सके।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी ने बच्चों से सवाल जवाब भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित भारती, विनोद सिंह,अम्बुज सिंह,राजेश यादव ,महेंद्र सिंह राजेश सिंह ,मुकुल सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार