बिजनौर : ब्रेक फेल होने से डीसीएम चाय के खोखे में घुसी, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/शेरकोट, अमृत विचार। एनएच 74 पर धामपुर की ओर से  जा रही एक डीसीएम का ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे रखे एक खोके में घुस गई। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक की …

बिजनौर/शेरकोट, अमृत विचार। एनएच 74 पर धामपुर की ओर से  जा रही एक डीसीएम का ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे रखे एक खोके में घुस गई। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की अल सुबह धामपुर रोड पर मोहल्ला आचारजान में एक डीसीएम का ब्रेक फेल हो हो गया और वह सड़क किनारे रखे चाय के खोखे में जा घुसी। खोखे में बैठे शिवा (20) और अभिषेक (18) पुत्रगण शेरसिंह निवासी मोहल्ला आचारजान घायल हो गये। घायल शिवा व अभिषेक को राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान शिवा ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हादसे के वक्त शेरा सैनी पास ही में स्थित एक थले की सफाई कर रहा था। गनीमत रहा कि वह डीसीएम की चपेट में नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार