पीलीभीत: कार से टकराई ट्राली, तीन शिक्षक घायल
कलीनगर, अमृत विचार। स्कूल से वापस लौट रहे तीन शिक्षकों की कार माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर मोड़ के पास अचानक सामने से आई ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीनों शिक्षक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि पीलीभीत के नकाशा मोहल्ला निवासी जितेंद्र …
कलीनगर, अमृत विचार। स्कूल से वापस लौट रहे तीन शिक्षकों की कार माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर मोड़ के पास अचानक सामने से आई ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीनों शिक्षक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।
थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि पीलीभीत के नकाशा मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार अपने साथी नहरू पार्क क्षेत्र के निवासी संजीव कुमार और धमेंद्र प्रसाद के साथ पूरनपुर क्षेत्र के चंदिया हजारा स्थित स्कूल गए थे। वापस लौटते समय माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर मोड़ के निकट पहुंचते ही अचानक सामने से आई ट्राली से एक अन्य कार ओवर अटेक करने लगी।
इससे ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और कार में जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष गौरब बिश्नोई मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां संजीव की हालत गंभीर होने पर उसको पूरनपुर रेफर कर दिया।
