अमेठी: गौरीगंज के सपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने जिन दो सड़कों को लेकर लखनऊ में आमरण अनशन किया था। गुरुवार को खुद के प्रयास व श्रमदान से उनका निर्माण शुरू करा दिया। विधायक खुद सड़क निर्माण में लगे रहे। दोनों सड़कें 24 से 48 घंटे के भीतर चलने योग्य बनाए जाने का …

अमेठी। गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने जिन दो सड़कों को लेकर लखनऊ में आमरण अनशन किया था। गुरुवार को खुद के प्रयास व श्रमदान से उनका निर्माण शुरू करा दिया। विधायक खुद सड़क निर्माण में लगे रहे। दोनों सड़कें 24 से 48 घंटे के भीतर चलने योग्य बनाए जाने का दावा विधायक की ओर से किया गया है।

मुसाफिरखाना एसडीएम व सीओ के साथ पहुंची पुलिस विधायक राकेश प्रताप सिंह को अपने साथ कादूनाला पुलिस चौकी पर लाई है। जिले की दो सड़कों को लेकर गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पिछले काफी दिनों से संघर्षरत हैं। गत 31 अक्तूबर को विधायक अपने पद से त्याग पत्र देने के बाद हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए थे। दीपावली से उन्होंने धरने को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने अनशन तोड़ा था।

बुधवार की शाम से ही विधायक से जुड़े लोग मजदूरों को एकत्र करने लगे थे। जो गुरुवार सुबह अलग-अलग रास्तों से दोनों सड़कों पर निर्माण के लिए पहुंच गए। दोनों ही सड़कों पर रात में ही ईट व गिट्टी गिर चुकी है। वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधायक को 151 में गिरफ्तार किया था ,जिन्हे रिहा कर दिया कर दिया जाए

संबंधित समाचार