हरदोई: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मार्ग पर ठाकुरगंज के पास गुरुवार को बाइक व एंबुलेंस 102 की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार 5 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई व बाइक चालक मासूम के पिता के हल्की फुल्की चोटें आई वह बाल-बाल बच गए। बताते चलें कोतवाली क्षेत्र में …

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मार्ग पर ठाकुरगंज के पास गुरुवार को बाइक व एंबुलेंस 102 की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार 5 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई व बाइक चालक मासूम के पिता के हल्की फुल्की चोटें आई वह बाल-बाल बच गए। बताते चलें कोतवाली क्षेत्र में कछौना चौराहा के पास केनरा बैंक के सामने यूजे लॉन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुहतरीन निवासी असही अपनी 5 वर्षीय पुत्री तैबा के साथ स्टेशन की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान स्टेशन मार्ग पर ठाकुरगंज के पास सीएचसी से चौराहे की तरफ जा रही एंबुलेंस 102 गाड़ी नंबर यूपी 32 इ०जी०1823 के चालक बृजेश कुमार पुत्र अज्ञात लापरवाही पूर्वक एंबुलेंस की टक्कर सामने से बाइक में मार दी। जिससे बाइक सवार चालक के हल्की फुल्की चोटें आई वह बाल-बाल बच गए व इस घटना में पांच वर्षीय मासूम तैबा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी होने पर स्थानीय लोगों व रिश्तेदारों घटनास्थल पर पहुंचकर स्टेशन मार्ग का चक्का जाम कर दिया, क्योंकि कार्यक्रम होने के कारण पहले से ही काफी संख्या में सगे संबंधी व रिश्तेदार मौजूद थे। इसलिए भीड़ इकट्ठा होने में समय भी नहीं लगा। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गये, लगभग आधे घंटे तक चक्का जाम रहा।

स्थानीय संभ्रांत नागरिकों व पुलिस के काफी समझाने बुझाने पर मार्ग का चक्का जाम खोल दिया गया। पिता की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। इस घटना से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। खुशी का कार्यक्रम मातम में बदल गया।

संबंधित समाचार