पीलीभीत: प्रेमी से हुआ झगड़ा, तो युवती ने की जान देने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। प्रेमी से हुए झगड़े के बाद ट्रक के सामने छलांग लगाकर युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। गश्त पर निकली पुलिस ने उसे बचा लिया। युवती को थाने लाकर पूरी बात जानी और फिर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है।हजारा क्षेत्र की एक युवती का प्रेम …

पूरनपुर, अमृत विचार। प्रेमी से हुए झगड़े के बाद ट्रक के सामने छलांग लगाकर युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। गश्त पर निकली पुलिस ने उसे बचा लिया। युवती को थाने लाकर पूरी बात जानी और फिर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

घटना बृहस्पतिवार शाम की है।हजारा क्षेत्र की एक युवती का प्रेम प्रसंग उत्तराखंड के एक युवक से था। उसका कहना है कि दोनों शादी भी कर चुके हैं। दोनों असम हाईवे पर नगर के पास आए हुए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। प्रेमी वहां से चला गया। उसके बाद प्रेमिका गुस्सा गई और खुदकुशी करने के लिए ट्रक के आगे छलांग लगाने वाली थी।

इसी बीच गश्त पर निकली पूरनपुर पुलिस वहां पहुंची और उसे बचाया। कोतवाल रामसेवक रघुवंशी ने बताया कि युवती अनबन के बाद खुदकुशी करने का मन बना चुकी थी। उसे पुलिसकर्मी बचाकर ले आए थे। परिवार वालों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया है।

संबंधित समाचार