पीलीभीत: कायाकल्प टीम ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कायाकल्प अवार्ड के लिए शासन से आई तीन सदस्यीय कमेटी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी से लेकर वार्ड तक बारीकी से भवन, उपकरण और इलाज की व्यवस्था की जांच की। हालांकि टीम के छोटी-मोटी कमियां मिली। टीम ने निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। हालांकि टीम शुक्रवार को …

पीलीभीत, अमृत विचार। कायाकल्प अवार्ड के लिए शासन से आई तीन सदस्यीय कमेटी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी से लेकर वार्ड तक बारीकी से भवन, उपकरण और इलाज की व्यवस्था की जांच की। हालांकि टीम के छोटी-मोटी कमियां मिली। टीम ने निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। हालांकि टीम शुक्रवार को जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण करेगी। इसको लेकर देर रात तक अस्पताल में तैयारियां चलती रही।

कायाकल्प अवार्ड में पुरस्कार पाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। बृहस्पतिवार को शासन से डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. आर एस चौरसिया समेत तीन सदस्यीय कमेटी जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची। जहां टीम ने अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर अस्पताल के हर बिंदु पर गहनता के साथ पड़ताल की। कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में सबसे पहले सफाई की व्यवस्था परखी। उन्होंने अस्पताल में सफाई आदि का जायजा लिया।

मरीजों से उनकी समस्याएं पूछते हुए उन्हें बेहतर सुविधा दिए जाने के बारे में जानकारी ली। टीम ने वार्ड, आईसीयू वार्ड, ड्यूटी रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, जांच लैब, एक्सरे, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, शौचालय, लिफ्ट समेत अस्पताल प्रांगण में स्वच्छता के बारे में जानकारी ली। साथ ही टीम ने वार्ड मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया। टीम ने सफाई कर्मियों और वार्ड ब्वाय से इंफेक्शन प्रीवेंशन प्रोटोकॉल की जानकारी ली।

टीम को अस्पताल में छोटी मोटी कमियां मिलने पर उन्हें दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। इधर टीम के निरीक्षण के चलते अस्पताल परिसर के बाहर बनी दुकानों को बंद करवा दिया गया। पिछले साल कायाकल्प अवार्ड में जिला महिला अस्पताल का चयन हुआ था। सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने बताया कि टीम ने निरीक्षण किया था। उन्हें सभी व्यवस्था बेहतर मिली है। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

संबंधित समाचार