बरेली: बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक तैयारियां पूरी करें कार्यकर्ता
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर के हर मिलाप मंडल में कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार डीडीपुरम में हुआ। कार्यशाला में भाजपा शहर विधानसभा प्रभारी दीपक अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। सभी लोग जीजान से जुटें। अधिक से अधिक …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर के हर मिलाप मंडल में कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार डीडीपुरम में हुआ। कार्यशाला में भाजपा शहर विधानसभा प्रभारी दीपक अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। सभी लोग जीजान से जुटें। अधिक से अधिक मतदाता बनाएं।
मुख्य वक्ता वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक तैयारी पूर्ण होनी चाहिए। हमें 18 वर्ष से ऊपर हो चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराना है। भाजपा द्वारा हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाना है ताकि भारी संख्या में युवाओं को जोड़ा जा सके। नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से वोट बनाने का कार्य करें। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ें।
मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल ने कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्षता हर मिलाप मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल ने की। संचालन दीपक शंखधार ने किया।
इस मौके पर प्रतेश पांडे, डॉ तृप्ति गुप्ता, अरुण कश्यप, योगेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शहर विस्तारक कृष्णा चौधरी, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, गीता छाबड़ा, अभिषेक गुप्ता, राजीव कश्यप, प्रेम पटेल, होरीलाल राठौर, रामकृष्ण शुक्ला, संजीव शर्मा, सुनील सक्सेना, प्रमोद रघुवंशी, ज्ञानेंद्र वाजपाई, बृजेश पांडे आदि पदाधिकारी, आईटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
