बरेली: माल के सामने से बच्ची को अगवा करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता डंपी की हत्या के गवाह वसीम ने ही अपने दोस्त के माध्यम से खुद की बेटी का अपहरण कराया था। एक माह बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 15 अप्रैल 2020 की रात भाजपा नेता और प्रापर्टी डीलर यूनुस अहमद …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता डंपी की हत्या के गवाह वसीम ने ही अपने दोस्त के माध्यम से खुद की बेटी का अपहरण कराया था। एक माह बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 15 अप्रैल 2020 की रात भाजपा नेता और प्रापर्टी डीलर यूनुस अहमद उर्फ डंपी की बारादरी के सुपर सिटी कालोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या के मामले में पुलिस ने तब सिराजुद्दीन, ईसामुद्दीन व आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वसीम मुकदमे का चश्मदीद गवाह है। इसके बाद अक्टूबर 2020 से वसीम लापता हो गया। बारादरी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वसीम ने जोगी नवादा में रहने वाली अपनी पत्नी रुबीना रेहाना को भी इस बीच में कोई फोन नहीं किया। रुबीना को शक था कि उसका पति डंपी की हत्या में शामिल है। रुबीना अपनी ढाई साल की बेटी अमायरा के साथ रहती है।

19 अक्टूबर को वसीम का दोस्त गौतमबुद्धनगर के रहने वाले शुभम जैन उर्फ शिब्बू घुमाने के बहाने फीनिक्स माल के सामने से वसीम की ढाई साल की बेटी अमायरा को उसके मामा जफर की गोद से छीन कर अगवा कर ले गया था। इसके बाद वो बच्ची को मुरादाबाद तक ले गया। और बाद में वहां से एक ट्रक में बैठा कर परिवार का फोन नंबर देकर छोड़ दिया था। बच्ची मुरादाबाद में बरामद हो गई थी। इसके बाद से शुभम फरार चल रहा था। वही इज्जतनगर पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर रखी थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सारी सच्चाई सामने आ गई।

वसीम को कातिल मानती है रुबीना
वसीम की पत्नी रुबीना उसे अपने बहनोई डंपी की हत्या में कातिल मानती है। उसका मानना है कि घटना में वसीम भी शामिल था। इसको लेकर वसीम और रुबीना में अनबन चल रही है। वसीम अपनी बेटी अमायरा को अपने साथ रखना चाहता था। इसीलिए उसने अपने दोस्त से अपनी बेटी का अपहरण करवाया था।

बच्ची का अपहरण किया गया था। आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है । उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। -रोहित सिंह, एसएसपी

संबंधित समाचार